हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन

कस्बे के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार को कलश यात्रा से शुरुआत हुई। हर वर्ष की तरह इस बार भी दिन में प्रवचन और रात में भगवान राम का चरित्र चित्रण किया जाएगा। क्षेत्र के हजारों लोग इस कलश यात्रा में शामिल हुए। भगवान राम, लक्षण, माता सीता और हनुमान जी की शोभा यात्रा के साथ ही भगवान के जयकारों से पूरा महुली क्षेत्र गुंजायमान हो गया। हनुमानगढ़ी के महंत बाबा गौतम दास ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में वृंदावन से आई सुमन किशोरी जी और अयोध्या धाम से रामलीला के कलाकारों द्वारा रात्रि में भगवान राम का सजीव चित्रण किया जाएगा जो कि लगातार 9 दिनों तक चलेगा।

हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 15:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन #VaranasiLiveNews