शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: कर्मबीर राठी

रोहतक-दिल्ली रोड स्थित चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यालय में शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने की। इस अवसर पर कर्मबीर राठी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। राठी ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने आचरण में उतारना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक एकता, भाईचारे और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ें। इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद राजेश तंवर, दलजीत दलाल, मनमोहित गुप्ता, नरेंद्र लठवाल, नवीन, लीला प्रधान, सुमित बराही, संजय राठी, पवन खत्री, आशीष गुप्ता और धर्मेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: कर्मबीर राठी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: कर्मबीर राठी #VaranasiLiveNews