सकलडीहा ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल; VIDEO

विकास खंड सकलडीहा के कई गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सफाईकर्मी नियुक्त होने के बावजूद गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं, बाकी समय सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। क्षेत्र के तारापुर गांव सभा में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन गांव की गलियां कूड़े के ढेर और जाम नालियों से भरी पड़ी हैं। उठ रही बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं चांदपुर गांव में तीन सफाईकर्मी नियुक्त हैं, फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। सड़कें गंदगी से पट चुकी हैं और कई जगह कचरा महीनों से नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सफाईकर्मी बिना काम किए ही अपना काम निकाल लेते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। तारापुर गांव सभा के रुप्पीपुर में स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। नालियां पूरी तरह जाम हैं और कूड़े के ढेरों पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से सफाईकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करे और गांव में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि बढ़ते संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।

सकलडीहा ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सकलडीहा ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल; VIDEO #VaranasiLiveNews