सलूणी: तलेरू में तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल शुरू, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
वोटिंग प्वाइंट तलेरू में परिसर में शुरू हुए तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल ने पहले ही दिन अपनी भव्यता और सांस्कृतिक रंगों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठंडी फिजाओं के बीच ढोल-नगाड़ों की थाप और चुराही नाटी ने ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल उत्साह और उल्लास से झूम उठा। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में मुसादे और पारंपरिक चुराही नाटी ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शिव कैलाशों के वासी जैसे लोकप्रिय लोकगीतों की गूंज के साथ पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सलूणी: तलेरू में तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल शुरू, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:31 IST
सलूणी: तलेरू में तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल शुरू, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां #VaranasiLiveNews
