सर्व नौजवान सभा ने कोर्स पूरा करने वाली 100 प्रशिक्षु छात्राओं को बांटे सर्टिफिकेट
सर्व नौजवान सभा एवं सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय स्कीम नंबर-3 होशियारपुर रोड फगवाड़ा में चलाए जा रहे वोकेशनल सेंटर में विभिन्न हस्तशिल्प कोर्स पूरा करने वाली 100 प्रशिक्षु कन्याओं को सर्टिफिकेट वितरित करने संबंधी एक विशेष समारोह का आयोजन सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब, स्कीम नंबर-3, होशियारपुर रोड फगवाड़ा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा. शिखा भगत एडीसी-कम-निगम कमिश्नर फगवाड़ा उपस्थित हुईं तथा कोर्स पूरा करने वाली बेटियों को सर्टिफिकेटों के साथ-साथ सिलाई मशीनें और मेकअप किटें भी वितरित की गईं। उन्होंने सभी को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्व नौजवान सभा और वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि वोकेशनल सेंटर में कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हेयर एंड स्किन केयर तथा होम केयर जैसे छह माह के हस्तशिल्प कोर्स करवाए जाते हैं। कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को वर्ष में दो बार सर्टिफिकेटों के साथ-साथ सिलाई मशीनें और मेकअप किटें भी दी जाती हैं। यह पूरी ट्रेनिंग जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बेटियों को सोसवा पंजाब के सहयोग से नि:शुल्क प्रदान की जाती है। उन्होंने जरूरतमंद लड़कियों से इन कोर्सों में दाखिला लेने की अपील भी की। समारोह के दौरान मंच संचालन रिटा. लेक्चरर हरजिंदर गोगना द्वारा हमेशा की तरह बखूबी किया गया। अंत में सभा के महासचिव डा. विजय कुमार ने मेहमानों और गणमान्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि और गणमान्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
सर्व नौजवान सभा ने कोर्स पूरा करने वाली 100 प्रशिक्षु छात्राओं को बांटे सर्टिफिकेट #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 14:43 IST
सर्व नौजवान सभा ने कोर्स पूरा करने वाली 100 प्रशिक्षु छात्राओं को बांटे सर्टिफिकेट #VaranasiLiveNews
