अमृतसर में रन फॉर स्वदेशी , आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में BJP नेता अक्षय शर्मा की अगुवाई में रन फॉर स्वदेशी का आयोजन किया गया। इस मौके पर BJP के वरिष्ठ नेता और अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को समर्थन दिया। लॉरेंस रोड स्थित डी-मार्ट से शुरू हुई दौड़ कंपनी बाग तक पहुंची, जिसमें युवाओं, छात्रों, महिलाओं, कारीगरों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” और “आत्मनिर्भर भारत–सशक्त भारत” के नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि देश की असली ताकत छोटे कारीगरों और स्थानीय उद्योगों में है। स्वदेशी अपनाने से रोजगार बढ़ेगा और भारत आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि गुणवत्ता वाले भारतीय उत्पाद विदेशी सामान से बेहतर मुकाबला कर सकते हैं।

अमृतसर में रन फॉर स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर में रन फॉर स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश #VaranasiLiveNews