Rudraprayag: जल जीवन मिशन...ग्राम पंचायत लड़ियासु में जल अर्पण दिवस हर्षोल्लास से संपन्न
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत लड़ियासु में हर घर नल योजना पूर्ण होने पर तुनेटा में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेयजल निगम की 31.51 लाख रुपये की लागत से बन कर तैयार हुई लड़ियासु गांव के लिए लेख-लवाड़ी पेयजल योजना का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र रावत सम्मिलित हुए। विधायक द्वारा पेयजल योजना का स्वामित्व प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान एवं ग्राम पेयजल संचालन समिति को सौंपा गया और उन्हें बधाई दी। योजना के सुचारू संचालन से अब गांव के प्रत्येक परिवार को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। कार्यक्रम से पूर्व महिला मंगल दलों एवं स्कूली बच्चों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जल के महत्व को बताया। वहीं अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने योजना की तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने कहा कि योजना के पूर्ण होने से प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को बधाई देते हुए अन्य ग्रामों में भी शीघ्र योजना पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सभी ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
Rudraprayag: जल जीवन मिशनग्राम पंचायत लड़ियासु में जल अर्पण दिवस हर्षोल्लास से संपन्न #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 17:20 IST
Rudraprayag: जल जीवन मिशनग्राम पंचायत लड़ियासु में जल अर्पण दिवस हर्षोल्लास से संपन्न #VaranasiLiveNews
