अमर उजाला संवाद: सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर निवासी, पर्किंग बनी कूड़ा घर

ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी में सालों से रह रहे निवासियों को प्रतिदिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पार्किंग को कूड़ा घर बनाने पर निवासियों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। उनका कहना है कि करोड़ो रुपये लगाने के बाद भी उन्हें सीढ़ियों से फ्लैट में जाना पड़ता है। अब तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। यह मुद्दे रविवार को अमर उजाला संवाद के दौैरान ग्रेनो वेस्ट स्थित एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों ने उठाएं। उन्होंने बताया कि हर जिम्मेदार के पास जाकर समस्याओं के समाधान की मांग उठा चुके हैं,लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। निवासियों ने बताया कि बच्चों के खेलने तक के लिए कोई जगह नहीं है। उनका बचपन अंधेरे में डूबा हुआ है। सोसाइटी में गांव से भी हालात बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि क्लब हाउस,पार्क से लेकर हर सुविधा के नाम पर वसूली की गई,लेकिन 12 साल बीत गए अब तक कुछ भी नहीं मिला। अभी तक किसी की रजिस्ट्री नहीं हुई है। कोई फ्लैट डबल सेलिंग या ट्रिपल सेलिंग हो रखा है। कई एफआईआर हो रखी है। उसके बाद भी बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्किंग क्षेत्र में खुले में कूड़ा डंप होता है। बदबू और गंदगी के बीच में निवासियों को आना पड़ता है, कई गड्ढे खुले हुए हैं जो बच्चों के लिए खतरनाक है। कोई ध्यान नहीं देता है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में एसटीपी काम नहीं कर रहा है। सोसाइटी की सीवर का पानी खुले में बहाया जा रहा है। खुले में गंदा पानी बहने से लोग बीमार हो रहे हैं। उनका आरोप है कि रेरा के साथ ही प्राधिकरण से भी शिकायत की,लेकिन कोई बिल्डर पर कार्रवाई तक नहीं कर रहे हैं। दूसरी लिफ्ट के लिए छूटी जगह को कवर तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 500 से ज्यादा खरीदारों को आज तक पजेशन नहीं मिला है, 2010-11 से सोसायटी शुरू हुई थी और 2014-15 में पजेशन का वादा किया गया था। बिजली पावर का बड़ा मुद्दा है, रोज घंटो बिजली नहीं आती और निवासियों को डीजी चलने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।

अमर उजाला संवाद: सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर निवासी, पर्किंग बनी कूड़ा घर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 17:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमर उजाला संवाद: सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर निवासी, पर्किंग बनी कूड़ा घर #VaranasiLiveNews