VIDEO: सम्मान न मिलने से बिफरे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, भीमनगरी कार्यालय के उद्घाटन से पहले ही लाैट गए
आगरा के कोठी मीना बाजार स्थित जूता मंडी परिसर में रविवार को 31वीं भीमनगरी के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय खलबली मच गई, जब समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि सांसद को प्रोटोकॉल के तहत उचित सम्मान और तवज्जो न मिलने से खासे नाराज थे। भीमनगरी आयोजन समिति द्वारा जूता मंडी पर भव्य केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर थीं और भीम नगरी से जुड़े पदाधिकारी मंच पर आसीन थे। चर्चा है कि जैसे ही सांसद रामजीलाल सुमन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां की अव्यवस्था और मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर वे असहज दिखे। जब उन्हें लगा कि उनके कद और पद के अनुरूप उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है, तो उन्होंने फीता कटने और उद्घाटन होने का इंतजार भी नहीं किया। समर्थकों के साथ मंच से नीचे उतरे और सीधे अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए। सांसद के अचानक जाने से आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन सुमन की नाराजगी साफ झलक रही थी और वे बिना रुके ही वहां से रवाना हो गए। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
VIDEO: सम्मान न मिलने से बिफरे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, भीमनगरी कार्यालय के उद्घाटन से पहले ही लाैट गए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 16:43 IST
VIDEO: सम्मान न मिलने से बिफरे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, भीमनगरी कार्यालय के उद्घाटन से पहले ही लाैट गए #VaranasiLiveNews
