खबर छपने के बाद जागा लोकनिर्माण विभाग, धर्मपुर-स्योह मढ़ी सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान शुरू
धर्मपुर मुख्यालय के समीप धर्मपुर-स्योह मढ़ी मार्ग पर थोड़ी सी बारिश में सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद आखिरकार लोकनिर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा अब सड़क पर बने पानी के जमाव (झीलनुमा स्थिति) की निकासी के लिए नाली की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आई थीं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार विभाग से गुहार लगाई थी, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था।मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मशीनरी लगाकर जल निकासी के लिए नाली की खुदाई शुरू कर दी है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अंशुमन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि “सड़क पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पोकलेन मशीन लगाकर नाली बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खबर छपने के बाद जागा लोकनिर्माण विभाग, धर्मपुर-स्योह मढ़ी सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान शुरू #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 14:42 IST
खबर छपने के बाद जागा लोकनिर्माण विभाग, धर्मपुर-स्योह मढ़ी सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान शुरू #VaranasiLiveNews
