VIDEO: गांव की बिजली काटने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध

भदोही जिले के लालानगर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले अमवा माफी गांव में विद्युत आपूर्ति काट दिए जाने पर बृहस्पवितार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने नारेबाजी की। गांव पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) श्यामशंकर पाल ने उपभोक्ताओं शांत कराया। वहीं उन्हें ओटीएस की जानकारी दी। जेई ने बताया कि बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन काटा गया था। जिसे उपभोक्ताओं को समझाने के बाद पुनः जोड़ दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में उरिंकी, विजय गौतम, मिठाई लाल, राजबली पुत्र मिठाई लाल, हीरावती देवी, जोखू, सुशीला देवी, दुर्गावती देवी, मंकी, फूल कुमारी, तारा देवी, मालदेन, सितारा देवी, सुनीता, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी आदि रही।

VIDEO: गांव की बिजली काटने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: गांव की बिजली काटने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध #VaranasiLiveNews