भैया दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहूर्त तय

यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर के कपाट सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में बंद होंगे। विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और पुरोहित समाज की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। कपाट बंद होने के साथ ही यमुनोत्री धाम की यात्रा का समापन होगा और शीतकाल के लिए धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं संचालित की जाएंगी।

भैया दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहूर्त तय #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भैया दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहूर्त तय #VaranasiLiveNews