Amritsar: पुलिस मुलाजिम ने युवक को जड़ा थप्पड़, खूब हंगामा
अमृतसर के व्यस्त क्रिस्टल चौक पर रविवार को कार पार्किंग को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस और एक परिवार के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई। जानकारी के अनुसार रमन नाम का युवक अपने परिवार के साथ क्रिस्टल चौक स्थित बृज वासी चाट भंडार पर चाट खाने पहुंचा था। इस दौरान उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम ने ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए गाड़ी को टो करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
Amritsar: पुलिस मुलाजिम ने युवक को जड़ा थप्पड़, खूब हंगामा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 13:36 IST
Amritsar: पुलिस मुलाजिम ने युवक को जड़ा थप्पड़, खूब हंगामा #VaranasiLiveNews
