Kashipur: त्योहार की तैयारियों और उसकी सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस
काशीपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने और सुरक्षा का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से आरएएफ एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। बुधवार को आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की ब्रेवो कंपनी ने डिप्टी कमांडेंट सतीश सागवान, इंस्पेक्टर नेमा राम के नेतृत्व में तथा स्थानीय पुलिस ने एसएसआइ नवीन बुधानी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च काशीपुर कोतवाली से शुरु होकर, पालिका बाजार, मेन बाजार, किला बाजार, अल्ली खां, बांसफोड़ान, नई सब्जी मंडी होते हुए वापिस कोतवाली परिसर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में एसआइ सौरभ कुमार, गिरीश चंद्र संतोष तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम कनवाल सहित भारी मात्रा में पुलिस बल शामिल था। इस दौरान क्षेत्र के मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई।
Kashipur: त्योहार की तैयारियों और उसकी सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 15:58 IST
Kashipur: त्योहार की तैयारियों और उसकी सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस #VaranasiLiveNews
