जालंधर: रेलवे स्टेशन स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत दियो सहित भारी पुलिस फोर्स ने चलाया सर्च अभियान
पंजाब भर में आज ऑपरेशन प्रहार 2 चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत 72 घंटो का अल्टीमेटम गैंगस्टर, नशा तस्करों और गैंगस्टरों के गुर्गों को दिया गया है। ऑपरेशन प्रहार 2 को लेकर राज्य भर की पुलिस सड़कों पर उतर गई है और अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज जालंधर कैंट में स्पेशल डीजीपी रेलवे गुरप्रीत दियो की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स द्वारा कॉसो अपरेशन को लेकर सर्च अभियान शुरू किया गया। जहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग खंगाले जा रहे है। वहीं आसपास संदिग्ध वस्तुओं को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल मौके पर मौजूद है। जहां एसपी गिल ने कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर डॉग स्कवॉयड की टीमें भी मौजूद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंच पर पड़े बैग्स की पुलिस कर्मियों द्वारा तालाशी ली जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई को लकेर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जालंधर: रेलवे स्टेशन स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत दियो सहित भारी पुलिस फोर्स ने चलाया सर्च अभियान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:37 IST
जालंधर: रेलवे स्टेशन स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत दियो सहित भारी पुलिस फोर्स ने चलाया सर्च अभियान #VaranasiLiveNews
