नाभा से पटियाला के एंट्री पॉइंट पर पुलिस की व्यापक चेकिंग

नाभा से पटियाला के एंट्री पॉइंट पर पुलिस की ओर से व्यापक चेकिंग की गई है। इस मौके पर डीएसपी सिटी वन सतनाम सिंह ने कहा कि यह चेकिंग टू-व्हीलर और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर घूमने वाले बाहरी लोगों को ध्यान में रखकर की जा रहा है। डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि पटियाला पुलिस शरारती तत्वों से सख्ती से निपट रही है। हाल ही में पोलो ग्राउंड के पास एक लड़ाई के वायरल वीडियो को लेकर भी पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ा है। DSP ने कहा कि पुलिस ने शरारती और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है कि अपनी हरकतों से बाज आओ, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नाभा से पटियाला के एंट्री पॉइंट पर पुलिस की व्यापक चेकिंग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नाभा से पटियाला के एंट्री पॉइंट पर पुलिस की व्यापक चेकिंग #VaranasiLiveNews