आरोग्य मेला में बुखार और खांसी के साथ जोड़ो के दर्द के पहुंचे मरीज
बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, सर्दी व पेट दर्द के साथ जोड़ो के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृ़द्धि देखी गई। मेले में आए मरीजों का चिकित्सक द्वारा परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। मेले में मौजूद डा. एससी शर्मा ने बताया कि मौसम में गलन भरी ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, खांसी, हल्का बुखार व जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। खासकर बुजुर्गों में इन बीमारियों के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। मेले में दोपहर सवा पौने एक बजे तक 82 रोगियों का इलाज कर दवा दी गई।
आरोग्य मेला में बुखार और खांसी के साथ जोड़ो के दर्द के पहुंचे मरीज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 13:29 IST
आरोग्य मेला में बुखार और खांसी के साथ जोड़ो के दर्द के पहुंचे मरीज #VaranasiLiveNews
