नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद का आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़

नोएडा सेक्टर 128 निवासी रेखा मल्होत्रा द्वारा छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ रही। लोंगो ने मन से मन की शांति के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। रेखा मल्होत्रा ने कहा जब मन शांत होता है तब भीतर से एक अनहद नाद गूंजने लगता है। ममता और वात्सल्य ऐसे अद्भुत धागे हैं। जिससे परमात्मा ने हम सभी को एक दूसरे के प्रेम के धागे में बांध दिए हैं। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण शांतमय हो गया। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंच संचालन नोएडा सेक्टर 70 निवासी कथक गुरु प्रभा दुबे ने किया और नोएडा, दिल्ली एनसीआर के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद का आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद का आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़ #VaranasiLiveNews