VIDEO : सूरजकुंड शिल्प मेले में ओडिशा की पहली सिल्क बेडशीट पर्यटकों को कर रही आकर्षित
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में थीम स्टेट ओडिशा के कलाकार पर्यटकों को आकर्षित कर रहे है। ओडिशा से हस्तशिल्प कलाकार चंदन के पास ओडिशा राज्य की पहली सिल्क बेडशीट मौजूद है। जो उनके पिता ने 1985 में बनाई थी। जो पर्यटकों के लिए मेले में आकर्षण का केंद्र बनी है। उसको देखने के लिए दुकान पर पर्यटक पहुंच रहे है। सूरजकुंड मेले में विभिन्न देश और राज्यों से हस्तशिल्प कलाकार पहुंचे है। मेला परिसर में सबसे ज्यादा जगह थीम स्टेट ओडिशा के कलाकारों को मिली है। ऐसे में बड़ी संख्या में हस्तशिल्प कलाकारों ने स्टॉल लगाएं है। उनके पास प्रदेश की संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध है। ओडिशा के संभलपुर निवासी चदंन मेहर ने स्टॉल लगाया है। जहां संभलपुरी इकत डिजाइन के कपड़े मौजूद है। उनके पिता को बेडशीट के लिए राष्ट्रीय, राज्य और संत कबीर अवार्ड मिल चुके है। स्टॉल संचालक चंदन मेहर के पिता हरिशंकर मेहर ने 1985 में चार बेडशीट बनाई थी। जो ओडिशा की पहली पूरी तरह से प्राकृतिक सिल्क से बनी बेडशीट थी। बेडशीट के चारों कोनों पर सर्पो बंधन और बीच में फिरंगी बनी हुई है। जिनकी रंगाई के लिए पेड़ से छाल निकाली थी। फिर प्राकृतिक रंग तैयार किया और रंगाई की थी। उस पहली बेडशीट को बनाने में चार माह का समय लगा था। तीन बेडशीट को एक-एक लाख रुपये में बेच दिया गया था। उसमें से एक बेडशीट उनके पास मौजूद है। जो सेल के लिए नहीं है। सिर्फ पर्यटकों को दिखाने के लिए है। उस बेडशीट पर मौजूद फिरंगी में रुद्राक्ष, पदमा, लता और ओडिशा के फेमस मंदिर नुमा गुंबद मौजूद है। उसको देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। चंदन अपनी चौथी पीढ़ी के कलाकार है। जो संभलपुरी इकत डिजाइन के कपड़े बनाकर बेच रहे है। उनकी दुकान पर साड़ी, बेडशीट और वाल हैंगिग मौजूद है।
सूरजकुंड शिल्प मेले में ओडिशा की पहली सिल्क बेडशीट पर्यटकों को कर रही आकर्षित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2025, 16:13 IST
सूरजकुंड शिल्प मेले में ओडिशा की पहली सिल्क बेडशीट पर्यटकों को कर रही आकर्षित #VaranasiLiveNews
