राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन
राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन दिवस की शुरुआत पौधारोपण कार्यक्रम से की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वयंसेविकाओं एवं अतिथियों ने पौधे लगाए। इसके पश्चात साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से डिजिटल दुनिया में सतर्कता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव का सार्थक संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। गीत, नृत्य एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियों, अनुभवों एवं उपलब्धियों को दर्शाता हुआ एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसने शिविर की संपूर्ण यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने अपने अनुभव एवं फीडबैक साझा किए, जिसमें उन्होंने शिविर के दौरान प्राप्त सीख, सामाजिक जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका गुलाटी ने अपने संबोधन में NSS शिविर की सराहना करते हुए स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशिमा द्वारा शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें सातों दिनों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया गया। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए सोनिया को श्रेष्ठ स्वयंसेविका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. रीना द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन किया गया। यह सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेविकाओं में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में सफल रहा तथा सभी प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।
राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:31 IST
राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन #VaranasiLiveNews
