नवरात्रि में सजी खुशियों की चौखट: महिला थाना ने 14 टूटते परिवारों को फिर जोड़ा

नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर देवी उपासना का माहौल है, वहीं सिद्धार्थनगर में रिश्तों को भी नई जिंदगी मिली। महिला थाना की पहल से तलाक की कगार पर पहुंचे 14 जोड़ों के बीच फिर से विश्वास की डोर बंधी और बिखरते परिवारों में खुशियां लौट आईं। सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को महिला थाना परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र ने एक मिसाल पेश की। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पांडे के नेतृत्व में काउंसलिंग के जरिए विभिन्न कारणों से अलग रह रहे 14 दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर कराया गया।

नवरात्रि में सजी खुशियों की चौखट: महिला थाना ने 14 टूटते परिवारों को फिर जोड़ा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नवरात्रि में सजी खुशियों की चौखट: महिला थाना ने 14 टूटते परिवारों को फिर जोड़ा #VaranasiLiveNews