फगवाड़ा एसडीएम कार्यालय में 'युद्ध नशे विरुद्ध' कोऑर्डिनेटरों की मीटिंग

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के तहत आज सोमवार को फगवाड़ा के एसडीएम कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान और एसडीएम जश्नजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा, नशा मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बिट्टू तथा विभिन्न विंगों के कोऑर्डिनेटरों ने भाग लिया। इस बैठक में लगभग 11 महीने पहले सरकार द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम की समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में इसमें और तेजी से काम करने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, मार्केट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन तविंदर राम, डिप्टी मेयर विक्की सूद, प्रमोद कुमार तथा शिक्षा क्रांति के कोऑर्डिनेटर गुरदीप दीपा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

फगवाड़ा एसडीएम कार्यालय में 'युद्ध नशे विरुद्ध' कोऑर्डिनेटरों की मीटिंग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा एसडीएम कार्यालय में 'युद्ध नशे विरुद्ध' कोऑर्डिनेटरों की मीटिंग #VaranasiLiveNews