फगवाड़ा में शिव सेना अखंड भारत और विश्व हिंदू संघ की बैठक
शिव सेना अखंड भारत और विश्व हिंदू संघ की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में 24 मार्च को फगवाड़ा में आयोजित की जाने वाली विशाल शोभायात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिंदू संघ केसमूह सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि भगवान श्री राम जी के जन्म दिन के संबंध में आयोजित होने वाली इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में उन्होंने सभी राम भक्तों से इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की है। इस मौके पर विश्व हिन्दू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर कौशल बब्बी, जिला प्रधान रमन नेहरा, अनिल गोयल, शिव सेना अखंड भारत के चेयरमैन राजेश वर्मा, हरीश गाबा, सोनू भारद्वाज भी उपस्थित थे
फगवाड़ा में शिव सेना अखंड भारत और विश्व हिंदू संघ की बैठक #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 15:50 IST
फगवाड़ा में शिव सेना अखंड भारत और विश्व हिंदू संघ की बैठक #VaranasiLiveNews
