Meerut: मां सिद्धिदात्री पूजन व कन्या भोज के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न
हस्तिनापुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर कस्बे के पांडव टीले स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चल रही नौ दिवसीय नवरात्रि पूजा का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई और कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भी दिए गए। पूरे नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Meerut: मां सिद्धिदात्री पूजन व कन्या भोज के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:51 IST
Meerut: मां सिद्धिदात्री पूजन व कन्या भोज के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न #VaranasiLiveNews
