झांसी: मतदाता सूची में भाजपा सांसद का ही नाम गायब, नहीं डाल सके वोट; फॉर्म भरने के बावजूद नहीं जुड़ा

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा का ही नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। ऐसे में वह मतदान नहीं कर सके। इस पर सपा ने हमला बोलते हुए कहा कि जब सांसद का ही नाम सूची में नहीं है तो न जाने कितनों के नाम छूट गए होंगे। स्नातक एमएलसी चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले कई मतदाताओं और उनके पिता के नामों में गड़बड़ी की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कहीं वोटर का नाम राम ने शर्मा को मारा लिखा मिला तो कहीं मतदाता के पिता का नाम मूर्ख चंद्र यादव दर्ज हो गया है। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे करीब 30 मामले सामने आने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश के बाद मतदाता सूची दुरुस्त करवाई गई। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को मतदान के दौरान झांसी से भाजपा सांसद का नाम न होने से मतदाता सूची को लेकर विपक्ष को हमला बोलने का मुद्दा मिल गया। सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने बीकेडी के पास लगे पार्टी के बस्ते पर मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भाजपा सांसद का ही नाम छूट गया तो कितने लोगों के नाम छूटे होंगे। मतदाता सूची अपूर्ण है। सपा ने काम किया है और हमारे मुद्दे सही हैं। ऐसे में सीमित लोगों में भी चुनाव होने पर सपा का ही प्रत्याशी जीतेगा। वहीं, सूची में नाम न होने पर भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई तकनीकी समस्या रही होगी। वह हर बार मतदान करते थे। इस बार फॉर्म भी भरा था। शायद उसमें कोई कमी रह गई होगी।

#CityStates #Jhansi #BjpMp #NameMissing #ElectoralRoll #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झांसी: मतदाता सूची में भाजपा सांसद का ही नाम गायब, नहीं डाल सके वोट; फॉर्म भरने के बावजूद नहीं जुड़ा #CityStates #Jhansi #BjpMp #NameMissing #ElectoralRoll #VaranasiLiveNews