Bageshwar: आरडी परेड में शामिल मानसी और रोहित का भव्य स्वागत

नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के एनसीसी परेड से लौटे एनसीसी कैडेट मानषी विश्वकर्मा और रोहित सिंह धनोला का वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। बटालियन की ओर से दोनों कैडेटों को सम्मानित किया गया। मानसी ने परेड में एनसीसी दस्ते का नेतृत्व किया था, रोहित भी उस दस्ते का हिस्सा थे। 26 जनवरी की परेड में एनसीसी परेड दस्ते को लीड करने वाली मानसी प्रदेश की पहली बालिका कैडेट थी। दिल्ली से बुधवार को घर पहुंचने पर मेहनरबूंगा के लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। परिजनों समेत आसपास के तमाम लोग उसकी अगुवानी को पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को एनसीसी के बिलौना कार्यालय में स्वागत और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ कर्नल सत्येंद्र त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीओ त्रिपाठी ने कहा कि दोनों कैडेटों ने ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानसी की माता-पिता अनीता देवी, चंदन प्रसाद और रोहित के पिता भूपेंद्र सिंह, माता अनीता देवी ने अपने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस मौके पर पंडित बीडी पांडेय परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, टेक बहादुर थापा, राज कुमार, सुनीला कुमार, रिद्धि बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

Bageshwar: आरडी परेड में शामिल मानसी और रोहित का भव्य स्वागत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bageshwar: आरडी परेड में शामिल मानसी और रोहित का भव्य स्वागत #VaranasiLiveNews