Meerut: शादी समारोह में एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच के लिए तीन टीमें गठित
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में पुरानी रंजिश के चलते एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया, जिसमें गोली चलने से एक 50 वर्षीय कर्मवीर उर्फ भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कर्मवीर पुत्र कटार सिंह शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान शराब पीने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई, जिसमें कर्मवीर के जबड़े में गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। वहीं, एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
Meerut: शादी समारोह में एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच के लिए तीन टीमें गठित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 20:52 IST
Meerut: शादी समारोह में एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच के लिए तीन टीमें गठित #VaranasiLiveNews
