त्रिवेणी संगम के घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु

प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम में स्नान करने वालों का तांता लगा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार सुबह से ही संगम नोज पर स्नान करने के लिए पहुंचने लगे थे। अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता मुनींद्र वाजपेई और विनोद तिवारी रविवार सुबह से ही संगम की रेती पर लगे माघ मेलास्थल का जायजा ले रहे हैं। डेढ़ माह तक चले पवित्र माघ मेले का आज छठे स्नान के साथ औपचारिक रूप से समापन हो रहा है। प्रयागराज के मनकामेश्वर समेत सभी पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

त्रिवेणी संगम के घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 08:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


त्रिवेणी संगम के घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु #VaranasiLiveNews