लखनऊ में श्मशान घाट पर रार, एक पक्ष कह रहा बस्ती के बीच से हटाया जाए; दूसरा पक्ष सौंदर्यीकरण पर अड़ा

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके के कमता गांव में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार, पार्षद रंजना अवस्थी की पहल पर 15 दिन से श्मशान घाट के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। किसी व्यक्ति ने एडीएम से शिकायत की है कि इसे बस्ती के बीच से हटा दिया जाए। इसके बाद कार्य को अचानक रोक दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह श्मसान घाट सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले कुछ वर्षों में श्मशान घाट के आसपास बाहरी लोगों ने मकान बनाकर बस्ती बसा ली है। अब कॉलोनी के बीच श्मशान घाट बताकर कुछ लोग आपत्ति कर रहे है। इस्माइलगंज वार्ड द्वितीय पार्षद पति हरीश अवस्थी ने बताया कि प्रशासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आदेश मिलते ही कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। उधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। देर शाम ग्रामीण चिनहट कोतवाली पहुंचे। सौंदर्यीकरण के कार्य में बाधा पहुंचाने वाले व्यक्ति सत्येंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के मुताबिक, तहरीर मिली है। जांच की जाएगी।

लखनऊ में श्मशान घाट पर रार, एक पक्ष कह रहा बस्ती के बीच से हटाया जाए; दूसरा पक्ष सौंदर्यीकरण पर अड़ा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ में श्मशान घाट पर रार, एक पक्ष कह रहा बस्ती के बीच से हटाया जाए; दूसरा पक्ष सौंदर्यीकरण पर अड़ा #VaranasiLiveNews