लखनऊ में नाटक 'सच कहें तो" के मंचन से कलाकारों ने जीता लोगों का दिल
अनुकृति रंगमंडल, कानपुर के कलाकारों ने संस्कृति निदेशालय उप्र के सहयोग से शनिवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में उदय नारकर के मराठी नाटक "खरं सांगायचं तर" का हिंदी रुपांतरण (डॉ. वसुधा सहस्त्रबुद्धे) "सच कहें तो" का शानदार मंचन किया। संध्या सिंह, दीपिका सिंह, महेन्द्र धुरिया, विजय कुमार, विजयभान, सम्राट ने अपने किरदार बखूबी निभाए। संगीत आकाश शर्मा, मंच व्यवस्था आकाश, विजय, सम्राट और प्रकाश परिकल्पना कृष्णा सक्सेना की थी। इस मौके पर डॉ. अनिल रस्तोगी, वरिष्ठ रंगकर्मी हफीज, मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी दर्शक मौजूद थे।
लखनऊ में नाटक 'सच कहें तो" के मंचन से कलाकारों ने जीता लोगों का दिल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:47 IST
लखनऊ में नाटक 'सच कहें तो" के मंचन से कलाकारों ने जीता लोगों का दिल #VaranasiLiveNews
