नारनौल में तेज हवा के साथ रात को हुई हल्की बूंदाबांदी
नारनौल क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। नांगल काठा, बापडोली, खोडमा, ढाणी भालोठ, चिंडालिया सहित आसपास के गांवों में बारिश हुई। बूंदाबांदी के दौरान तेज हवा भी चली, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग ने 10 तारीख को पहले ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। किसानों ने इस फुहार को फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया 16 फरवरी तक पहले बढ़ेगा तापमान, उसके बाद फिर गिरेगा पारा वर्तमान में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 16 फरवरी तक दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी। लेकिन 17 फरवरी हरियाणा एनसीआर दिल्ली मौसम फिर पलटी मारेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सर्दी भी यु-टर्न मारेगी।
नारनौल में तेज हवा के साथ रात को हुई हल्की बूंदाबांदी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 08:13 IST
नारनौल में तेज हवा के साथ रात को हुई हल्की बूंदाबांदी #VaranasiLiveNews
