Pithoragarh: तीन महीने से नहीं मिला वेतन तो जल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

पिथौरागढ़ में तीन महीने से वेतन न मिलने से परेशान और आक्रोशित जल निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। सभी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है और वे कर्ज में डूब रहे हैं। जल निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपने कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि तीन महीने से वेतन न मिलने से वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बच्चों के स्कूल की फीस भरना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। कर्ज लेकर वे घर चलाने के लिए मजबूर हैं। कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से जल निगम को राजकीय विभाग घोषित कर वेतन और पेंशन का आहरण कोषागार से करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। सभी ने सेंटेज व्यवस्था बंद कर हर महीने की पहली तारीख को नियमित रूप से वेतन और पेंशन का भुगतान करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सभी मांगे पूरी नहीं हुई और पेंशन, वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। धरना देने वालों में अधीक्षण अभियंता रंजीत धर्मसक्तू, ईई पीएन चौधरी, राजेंद्र लाल, कविंद्र बिष्ट, ममता पांडे, कल्पना मेहता, अंबर सिंह, भूपेंद्र बोरा, गोविंद महर, सुनीता पंत, गीतांजली मनराल, भावना भट्ट, पुष्पा बिष्ट, प्रकाश सामंत, मदन भंडारी आदि मौजूद रहे।

Pithoragarh: तीन महीने से नहीं मिला वेतन तो जल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pithoragarh: तीन महीने से नहीं मिला वेतन तो जल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार #VaranasiLiveNews