अंतरजनदीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड़, चार महिला गिरफ्तार

कप्तानगंज और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को अंतरजनदीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। चार महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। चारों संतकबीरनगर जिले की रहने वाली है। आरोप है कि महिला चेन स्नैचरों ने महाशिवरात्रि पर भारीनाथ शिव मंदिर पर एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली थी। पुलिस के हत्थे चढ़ीं आरोपी महिलाओं में संतकबीरनगर जिले धनघटना थाना क्षेत्र के मुंडेरा सोमादाड़ी निवासी सरोज, कोतवाली खलीलाबाद के सरही निवासी शीला, धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा सोमादाड़ी निवासी गुड़िया और कोतवाली खलीलाबाद के देवरवा निवासी मधु शामिल हैं।

अंतरजनदीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड़, चार महिला गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 15:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंतरजनदीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड़, चार महिला गिरफ्तार #VaranasiLiveNews