251 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकलीं मां चंडिका, नौ माह की बन्याथ यात्रा पर हुईं रवाना

चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के चमेठी स्थित मां चंडिका मंदिर में मंगलवार को ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान हुआ। 251 वर्षों बाद मां चंडिका गर्भगृह से बाहर निकलीं और ब्रह्म स्वरूप में भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। सुबह 8:15 बजे ब्रह्म गुरु दीपक कुंवर की अगुवाई में अनुष्ठान संपन्न हुआ। 84 गांवों की आराध्य देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मां नौ माह की बन्याथ यात्रा पर रवाना हुईं। बन्याथ समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह रावत ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा में सहयोग की अपील की।

251 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकलीं मां चंडिका, नौ माह की बन्याथ यात्रा पर हुईं रवाना #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 15:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


251 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकलीं मां चंडिका, नौ माह की बन्याथ यात्रा पर हुईं रवाना #VaranasiLiveNews