मोहाली: गमाडा ने गांव रायपुर में अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई

गमाडा की ओर से गुरुवार को दाऊद के पास स्थित गांव रायपुर में विकसित की जा रही कथित अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, इस जगह पर कॉलोनी काटने का काम चल रहा था। यहां पेड़ काटकर सीवरेज लाइनें भी बिछाई गई थीं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गमाडा की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। गमाडा की इस कार्रवाई को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देखा जा रहा है।

मोहाली: गमाडा ने गांव रायपुर में अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 12:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोहाली: गमाडा ने गांव रायपुर में अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई #VaranasiLiveNews