प्रयागराज : अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी रुकेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने जारी की समय सारिणी

रेलवे बोर्ड ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली स्लीपर वंदे भारत की समय सारिणी जारी कर दी है। इसका प्रयागराज और कानपुर के अलावा अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी ठहराव रहेगा। ट्रेन के संचालन की तिथि का जल्द ही एलान होने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। वाराणसी से यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर और नई दिल्ली से शनिवार को छोड़कर बाकी दिन चलेगी। नियमित ट्रेन के रूप में वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी (27421) रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:35-10:40 बजे प्रयागराज, 12:40-12:45 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 3:55-3:57 बजे अलीगढ़ जंक्शन, सुबह 5:25-5:27 बजे गाजियाबाद एवं 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली गाड़ी (27422) रात 9:40 बजे चलकर रात 10:13-10:15 बजे गाजियाबाद, रात 11:20-11:22 बजे अलीगढ़, रात 2:45-2:50 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 5:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन की अधिकृत समय सारिणी जारी होने की पुष्टि एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने की है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे (नई दिल्ली) और उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेजकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

#CityStates #Prayagraj #AligarhVandeBharat #VandeBharatPrayagrajToDelhi #PrayagrajVandeBharat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 12:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी रुकेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने जारी की समय सारिणी #CityStates #Prayagraj #AligarhVandeBharat #VandeBharatPrayagrajToDelhi #PrayagrajVandeBharat #VaranasiLiveNews