बांदा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दो युवक व एक किशोर हिरासत में

दुष्कर्म की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। जिस स्थान पर होटल स्थित है उसके महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना होने के बावजूद होटल परिसर में सुरक्षा कैमरे नहीं लगे थे। यह स्थिति अपराधियों के लिए एक आसान लक्ष्य साबित हो सकती है और निवासियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। वहीं, जहां वारदात हुई वहां से रेलवे स्टेशन की दूरी महज 50 मीटर है। इसके अलावा रात 8:30 बजे के आसपास की घटना बताई गई है। इस दौरान अतर्रा कस्बे का पूरा मार्केट भी खुला था। जोकि रात 9 बजे के पहले बंद नहीं होता है। यह वारदात साबित करती है कि कस्बे में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है। हैरत की बात है कि एक ही बाइक पर किशोरी समेत चार लोग निकल गए और किसी की नजर तक नहीं पड़ी। वहीं होटल वाले भी बिना किसी कागजात के कमरे कैसे दिया। इस सब सवालों के जवाब पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। वहीं अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच के दौरान होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

बांदा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दो युवक व एक किशोर हिरासत में #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बांदा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दो युवक व एक किशोर हिरासत में #VaranasiLiveNews