गोंडा में मेडिकल कॉलेज के पास खड़े लोडर में मिली युवक की लाश
यूपी के गोंडा में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के पास खड़े लोडर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि वाहन पर बाराबंकी जिले का नंबर प्लेट लगा है। इस पर मिट्टी का लेप लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि वाहन मवेशियों के लाने और ले जाने में इस्तेमाल होता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन सीज कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
गोंडा में मेडिकल कॉलेज के पास खड़े लोडर में मिली युवक की लाश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 12:41 IST
गोंडा में मेडिकल कॉलेज के पास खड़े लोडर में मिली युवक की लाश #VaranasiLiveNews
