गुरुद्वारा अटारी साहिब में शुरू हुआ निशुल्क सिलाई केंद्र
अमृतसर के ऐतिहासिक गांव सुल्तानविंड स्थित गुरुद्वारा अटारी साहिब की शहीदी लाइब्रेरी में बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई केंद्र शुरू किया गया है। यह पहल 21 सदस्यीय कमेटी, जत्था सिरलथ खालसा और समूचे गांव के सहयोग से शुरू की गई है। कमेटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण यह सेवा कुछ समय के लिए बंद हो गई थी, जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए कबड्डी की पहल की गई थी, उसी तरह महिलाओं और बेटियों को हुनरमंद बनाने के लिए सिलाई केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में फिलहाल 10 से 15 सिलाई मशीनों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
गुरुद्वारा अटारी साहिब में शुरू हुआ निशुल्क सिलाई केंद्र #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 07:02 IST
गुरुद्वारा अटारी साहिब में शुरू हुआ निशुल्क सिलाई केंद्र #VaranasiLiveNews
