VIDEO: पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई ने चौकी इंचार्ज पर लगाए धमकाने का आरोप

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कठौता गांव निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्र के भाई और सीईपीसी के पूर्व चेयरमैन श्रीधर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर कस्बा चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मेरी बाउंड्रीवाल के अंदर जबरन कब्जे की शिकायत के बाद काम रोकवा दिया गया था। इसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया गया। श्रीधर मिश्रा ने मामले में संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच की मांग की। बताया कि उक्त जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर चारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं। शिकायत के बाद निर्माण कार्य तो रूक गया, लेकिन चौकी इंचार्ज के द्वारा जेल भेजने की धमकी दी गई। मांग किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।

VIDEO: पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई ने चौकी इंचार्ज पर लगाए धमकाने का आरोप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई ने चौकी इंचार्ज पर लगाए धमकाने का आरोप #VaranasiLiveNews