Rudrapur: हथियार सप्लाई प्रकरण में बेहड़ के निशाने पर पूर्व विधायक शुक्ला

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि बरेली पुलिस ने हथियार के साथ कुछ लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्तों ने किच्छा के प्रधान पति गफ्फार को हथियार सप्लाई करने की बात कही है। उनका कहना है गफ्फार पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का राइट हैंड है। गफ्फार की आड़ में शुक्ला आखिर किसको मरवाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि शुक्ला अपराधियों को संरक्षण देते हैं। अपने घर में अपराधियों के साथ मीटिंग करते हैं। कहा कि बुरा वक्त किसी के साथ आ सकता था, मेरे बेटे ने गलती की तो शुक्ला ने राजनीति की। अब आप सही हैं तो सबके सामने आकर कहो कि मेरा गफ्फार से कोई लेना देना है। कहा कि तुम दूध के धुले बनते हो, लेकिन हो नहीं। भागो मत अब हिम्मत है तो मेरे खिलाफ ही किच्छा से चुनाव लड़ो। गफ्फार को उद्यम सिंह नगर पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए। बहेड़ी पुलिस की तरह जिला पुलिस को बड़ा दिल करना चाहिए। आरोप लगाया कि गफ्फार घर यूपी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उसकी सूचना पहले यहां की पुलिस ने दे दी। सूचना लीक किसने की इसकी भी जांच होनी चाहिए। बेहड़ का कहना है कि एक ही व्यक्ति है जो लगातार अपराधियों को संरक्षण दे रहा है। बेहड़ ने असलहा बरामद होने पर बरेली एसएसपी को बधाई दी और कहा कि हमारे जिले में जो आता है उसकी आंखें बंद हो जाती हैं। नए एसएसपी को इस गफ्फार को पकड़ना चाहिए। ताकि उसके आका भी बेनकाब हों।

Rudrapur: हथियार सप्लाई प्रकरण में बेहड़ के निशाने पर पूर्व विधायक शुक्ला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rudrapur: हथियार सप्लाई प्रकरण में बेहड़ के निशाने पर पूर्व विधायक शुक्ला #VaranasiLiveNews