रोहतक: क्राइम कंट्रोल नहीं, कांग्रेस विधायकों पर धौंस दिखा रही सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा बीजेपी क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुई है। ऊपर से एक अधिकारी को प्रतिबिंब के तौर पर खिलौना दिखाने पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धौंस दिखा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर असुरक्षित राज्यों में से एक है। उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। नए निवेश आ नहीं रहा है। हालत यह है कि प्रदेश में वही व्यक्ति सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता। विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरेआम व्यापारी, डॉक्टर व पूर्व विधायक से रंगदारी मांगी जा रही है। गैंगस्टर बाहर बैठकर वारदात के बाद वारदात अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक में एक दिन पहले आईजी कार्यालय के नजदीक एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। प्रदेश में 60 के करीब गैंग सक्रिय हैं। कभी बिश्नोई तो कभी भाऊ के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के अंदर व जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरकर प्रदर्शन करेगी।

रोहतक: क्राइम कंट्रोल नहीं, कांग्रेस विधायकों पर धौंस दिखा रही सरकार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक: क्राइम कंट्रोल नहीं, कांग्रेस विधायकों पर धौंस दिखा रही सरकार #VaranasiLiveNews