झांसी में बोले पूर्व सीएम अखिलेश, 2027 में भाजपा को कर देंगे बाहर, सीएम और डिप्टी सीएम फोड़ रहे एक दूसरे का सिर

झांसी दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर जाना है अभी थोड़ा बाहर कर पाए हैं 27 में पूरा बाहर कर देंगे। जनता 2027 में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने जा रही है उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम एक दूसरे का सर फोड़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कभी हमने कल्पना भी नहीं की थी हमारे हिंदू धर्म के शंकराचार्य जिनके खिलाफ कोई बोल भी नहीं सकता। सरकार के अहंकार ने न केवल उनका अपमान किया बल्कि जो हमारी पौराणिक परंपरा रही है कि शंकराचार्य पूरे गाजे बाजे के साथ गंगा जी में स्नान करते थे, पहले कभी किसी शंकराचार्य को नहीं रोका गया। वह धरने पर बैठ गए उनके शिष्यों को पीटा गया उनकी शिखा पर खींचा गया। मुख्यमंत्री जी संविधान की बात करते हैं उन्हें उन्होंने कभी नहीं माना। यह दूसरे को उपद्रवी कहते हैं लेकिन अभी तक कभी इतना उपद्रवी मुख्यमंत्री नहीं देखा गया। इतने मुकदमे किसी मुख्यमंत्री पर नहीं रहे जितने इन पर हैं और उन्होंने सरकार आने पर अपने मुकदमे वापस कर लिए।

झांसी में बोले पूर्व सीएम अखिलेश, 2027 में भाजपा को कर देंगे बाहर, सीएम और डिप्टी सीएम फोड़ रहे एक दूसरे का सिर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी में बोले पूर्व सीएम अखिलेश, 2027 में भाजपा को कर देंगे बाहर, सीएम और डिप्टी सीएम फोड़ रहे एक दूसरे का सिर #VaranasiLiveNews