पटियाला में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं

पटियाला में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चश चीमा व्यापारी वर्ग से मिलने पटियाला पहुंचे। उन्होंने व्यापार विंग के अलग-अलग एरिया के चेयरमैन को एक जगह इकट्ठा किया और उनकी समस्याएं सुनीं। हरपाल चीमा ने साफ कहा कि सभी शिकायतों जल्द से जल्द हल निकालने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए चीमा ने कहा कि पूर्व सरकारों ने पंजाब में गैंगस्टरवाद और नशे का कारोबार फैलाया। मौजूदा भगवंत मान सरकार की कोशिशों के चलते ही आज पंजाब में नशे का खात्मा हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज हुआ था। पूरी उम्मीद है कि उन्हें अदालत से सजा मिलेगी।

पटियाला में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पटियाला में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं #VaranasiLiveNews