फगवाड़ा पहुंचे बाबा सतनाम सिंह किलां आनंदपुर साहिब वाले
होला मोहल्ला संबंधी बाबा सतनाम सिंह जी किलां आनंदपुर साहिब वाले आशा पार्क, पलाही रोड, फगवाड़ा पहुंचे जहाँ संगत ने उनका स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु इतिहास के बारे में बताया तथा नाम सिमरन करके संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए आनंदपुर साहिब जी के इतिहास बारे तथा वहां चल रही कार सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने संगत को होला मोहल्ला में चलने वाली लंगर सेवा के बारे में भी बताया। इस अवसर पर जसविंदर सिंह यूके, जो कि हर साल माईक की सेवा करते हैं, की तरफ से दसवंध बाबा जी को दिया गया। इस अवसर पर उनके सेवादार भी उनके साथ थे।
फगवाड़ा पहुंचे बाबा सतनाम सिंह किलां आनंदपुर साहिब वाले #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:15 IST
फगवाड़ा पहुंचे बाबा सतनाम सिंह किलां आनंदपुर साहिब वाले #VaranasiLiveNews
