प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने की मिलती है प्रेरणा : न्यायमूर्ति
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित राजकीय उद्यान में न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने शुक्रवार को मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि इस प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रेरणा मिलती है। राजकीय उद्यान के अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि पार्क में विभिन्न प्रकार के फूलों, फल एवं शाकभाजी की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी को 26 भागों में बांटा गया है। इसमें 337 प्रतियोगियों की 2191 प्रविष्टियां शामिल हैं। प्रदर्शनी सुबह आठ से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। विजेताओं को रविवार को शाम पांच बजे पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम न्यायमूर्ति इन्द्रजीत शुक्ला, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष वर्मा के अलावा मुख्य उद्यान विशेषज्ञ, खुशरूबाग, उप निदेशक उद्यान,जिला उद्यान अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के छात्रों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शिवानी, अनन्या, अर्नवी, प्रांजल और आराध्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने की मिलती है प्रेरणा : न्यायमूर्ति #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:13 IST
प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने की मिलती है प्रेरणा : न्यायमूर्ति #VaranasiLiveNews
