फगवाड़ा में तीन खेतों की मोटर से बिजली की तारें चोरी
फगवाड़ा के गांव नरुड़ में गत रात किसानों के खेतों पर तीन मोटरों की तारें चोर चोरी हो गई। इससे किसानों का लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। चोरी के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस की तरफ से गांव में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरों पर नकेल कसी जाए। भारतीय किसान यूनियन दोआबा सर्कल नरुड़ के प्रधान जसविंदर सिंह बंटी, पूर्व पंच इमिंदर सिंह, सरपंच बलबीर कुमार टांडा बगाना ने बताया गांव नरूड़ मे उन्होंने ठेके पर खेत लिए हुए हैं। शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे जब वह अपने खेतों में गेहूं की फसल को स्प्रे करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्टार्टर से मोटर को जाने वाली तार गायब थी। जब उन्होंने दूसरे किसानों को बताया तो उन्होंने भी अपनी मोटर पर जाकर देखा तो उनकी मोटरों की तारे भी चोरी हो चुकी थीं। इमिंदर सिंह ने बताया तीन किसानों की मोटरों की तारे चोरी हो चुकी हैं तथा सभी का लगभग 6 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। किसानों ने बताया सितंबर महीने की बारिश के कारण धान की फसल का झाड़ कम निकला था जिसके कारण किसान तो पहले ही बहुत परेशान है अब बेमौसमी बारिश के कारण गेहूं की फसल को भी नुकसान हो रहा है। अब चोरों की तरफ से उनके मोटरों की तारे चोरी कर ली गई हैं जिस से किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं।
फगवाड़ा में तीन खेतों की मोटर से बिजली की तारें चोरी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 13:01 IST
फगवाड़ा में तीन खेतों की मोटर से बिजली की तारें चोरी #VaranasiLiveNews
