रामपुर बुशहर: निचले इलाकों में अर्ली किस्म के रेड ब्यूट प्लम में फ्लावरिंग शुरू, बागवान खुश
उपमंडल रामपुर के विभिन्न निचले इलाकों में अर्ली किस्म के रेड ब्यूट प्लम में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। फ्लावरिंग शुरू होने से बागवानों में खुशी का माहौल है। मौसम मेहरबान रहा तो बंपर फसल की उम्मीद है। प्लम फसल के बेहतर उत्पादन के लिए फ्लावरिंग स्टेज पर मौसम का अनकूल बना रहना अति आवश्यक है। मौसम साफ बना रहा और गर्म रहा तो पेड़ों पर फलों की अच्छी सेटिंग होगी और इस सीजन में बेहतर फसल का उत्पादन होगा। मौसम अनुकूल रहने से पेड़ों में आए फूलों पर परागण प्रक्रिया भी सही तरीके से होती है और बंपर फसल की उम्मीद बागवानों को होती है। यदि फ्लावरिंग स्टेज के शुरूआती दौर में ही बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि हो जाए तो बागवानों के अच्छी फसल के सपने चूर-चूर हो जाते हैं। मौसम बिगड़ने के कारण पेड़ों पर फूलों की सही तरीके से परागण प्रक्रिया नहीं होगी और मधुमक्खियां भी पेड़ों पर नहीं बैठेंगी, जिससे फसल का उत्पादन काफी प्रभावित होता है। रामपुर उपमंडल राजपुरा, मशेली, रचोली, खखरोला, कोटगढ़ और भ्रदाश सहित अन्य क्षेत्रों में अर्ली किस्म के रेडब्यूट प्लम के पेड़ों पर फ्लावरिंग का दौर शुरू हो चुका है।
रामपुर बुशहर: निचले इलाकों में अर्ली किस्म के रेड ब्यूट प्लम में फ्लावरिंग शुरू, बागवान खुश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:18 IST
रामपुर बुशहर: निचले इलाकों में अर्ली किस्म के रेड ब्यूट प्लम में फ्लावरिंग शुरू, बागवान खुश #VaranasiLiveNews
