Bareilly News: नशे में धुत रईसजादों ने तेज रफ्तार से दौड़ाई कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर इलाके में शुक्रवार शाम नशे में धुत दो रईसजादों ने अपनी तेज रफ्तार कार से दो अन्य कारों में टक्कर मार दी। घटना के दौरान राहगीरों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। झूलेलाल द्वार के पास हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क पर खड़ी दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कारों के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को खास चोट नहीं आई। हादसे के बाद लोगों में चीखपुकार मच गई। बाद में राहगीरों ने कार सवार रईसजादों को खरी-खोटी सुनाई। कुछ लोगों ने मौका देख उन पर हाथ भी साफ कर लिया। घटना का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को साथ ले गई।
Bareilly News: नशे में धुत रईसजादों ने तेज रफ्तार से दौड़ाई कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 10:52 IST
Bareilly News: नशे में धुत रईसजादों ने तेज रफ्तार से दौड़ाई कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर #VaranasiLiveNews
