Sports: शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर में जनपदीय बेसिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर पुरस्कार जीते। ओसीएफ के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने झंडा फहरा कर किया। इसके बाद बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। कंपोजिट स्कूल अटसलिया और गुरुनानक पाठशाला स्कूल के स्काउट गाइड बैंड सबसे आगे चल रहा है। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। बच्चों ने स्वागत गीत भी पेश किया। उसके बाद कबड्डी, खो खो प्रतियोगिता शुरू हुई। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, मुनीश मिश्रा, देवेश बाजपेई, अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Sports: शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 15:26 IST
Sports: शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा #VaranasiLiveNews
